उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में बीती देर शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार शाह कस्बा निवासी योगेन्द्र कुमार की 35 वर्षीय पत्नी आरती देवी ने बीती देर शाम संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पति योगेन्द्र ने बताया कि शाम को चारा-पानी करने के लिए उससे कहा तो उसने मना कर दिया। इसी पर उसने पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने घटना को अंजाम दे दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share