G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पोखीपुर गांव में पति से झगड़ा कर पत्नी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हैं रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पोखिपुर गांव निवासी उदय सिंह की 45 वर्षीय पत्नी विमला देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुसवेंद्र व पायलट आलोक कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। साथ मे जिला अस्पताल आई विमला देवी की पुत्री सुनीता देवी ने बताया कि पिताजी शराब पीने की आदी है आए दिन शराब पीकर मम्मी से झगड़ा करते हैं जिसके चलते मम्मी ने ज़हर खा लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share