G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज मोहल्ले में रोड किनारे खड़ा युवक क्रेन की टक्कर से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धराई खेड़ा गांव निवासी जयपाल सिंह का 28 वर्षीय पुत्र विजय पाल सिंह किसी काम से सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज आया था। जब वह लोधीगंज में रोड किनारे खड़ा किसी से बात कर रहा था।

तभी रोड से निकली क्रेन ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे विजय पाल सिंह घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परचितों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share