G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर, बिदंकी और खागा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गाँव में देव उठानी और तुलसी पूजा अर्चना की गई। वहीं विकास खंड हसवा कस्बे में देवउठानी एकादशी और तुलसी विवाह के अवसर पर हसवा सहित क्षेत्र के अलग-अलग गांव में महिलाओं ने विधि विधान से तुलसी की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद भी वितरित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तुलसी के पेड़ लगे हुए हैं। और प्रतिदिन अन्य देवी देवताओं के साथ तुलसी के पेड़ की भी पूजा भक्तों द्वारा की जाती है। वही देवउठानी एकादशी और तुलसी विवाह के दिन का ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष महत्व है। आज तुलसी विवाह के दिन सुबह से ही महिलाओं ने स्नान आदि के बाद पूजा -अर्चना के लिए थाली सजाकर तुलसी के पेड़ की विधि विधान से पूजा की गई। तथा भक्तों को प्रसाद भी दिया वितरण किया गया। ग्रामीणों ने महिलाओं ने बताया कि प्रतिवर्ष इस दिन का इंतजार रहता है। कि तुलसी विवाह के दिन पूजा करने का अलग ही लाभ मिलता है। तथा इस दिन पूजापाठ करने के बाद मन को अलग ही शांति मिलती है, इसी कारण तुलसी विवाह का दिन ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष महत्व रखता है। और महिलाएं सभी काम छोड़कर आज के दिन सबसे पहले तुलसी के पेड़ की विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं। घर घर तुलसी के पेड़ की पूजा की गई। वहीं क्षेत्र के अलग-अलग गांव में भी तुलसी के पेड़ की विधि विधान से पूजा की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share