उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में
परिवारिक कलह के चलते युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर कोहराम मच गया। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहा पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव निवासी राम सिंह यादव के 23 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव ने परिवारिक कलह के चलते आज सुबह घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो हड़कंप मच गया मौके पर भीड़ लग गई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए बिदंकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ पर डॉक्टर जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्ट होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रो-रो कर बेहाल होता रहा मृतक की शादी कुछ माह पहले ही हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share