उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सौंरा गाँव के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चित्रांश नगर मोहल्ला निवासी राज बहादुर का 45 वर्षीय पुत्र सूरज बाइक पर सवार होकर मलवा थाना क्षेत्र में स्थित अपने पुस्तैनी गाँव चक्की गांव जा रहा था जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सौंरा गाँव के समीप पहुंची।

तभी रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share