G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पनही गांव के समीप बीती रात ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहांपुर मोहल्ला निवासी मुन्ना का 18 वर्षीय पुत्र कल्लू जो ई-रिक्शा चालक है।

बीती रात सवारी लेकर वह मलवा थाना क्षेत्र आया था सवारी छोड़कर जब वापस जाने लगा तभी मलवा थाना क्षेत्र के पनही गांव के समीप ट्रैक्टर ने उसके ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा चालक कल्लू घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share