G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चूड़ी गली मोहल्ले में पति ने अपनी पत्नी से झगड़ा कर जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चूड़ी गली मोहल्ला निवासी मेराज उद्दीन का 22 वर्षीय पुत्र अयाज़ उद्दीन का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर उसने घर में जहरीला पदार्थ खार आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share