G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जेल के समीप बाइक सवार सास दामाद को ट्रक टक्कर मारते हुए पलट गया। जिसमें बाइक सवार सास दामाद दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के लच्छीरामपुर गांव निवासी संतोष कुमार का 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार कोतवाली क्षेत्र के गडरियन पुरवा अपनी ससुराल आया था। यहाँ से अपनी सास भानु देवी पत्नी नरेश को बाइक पर सवार कर दलीपुर गांव जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र में स्थित जेल के समीप पहुंची तभी बाइक को भूसी लदा ट्रक टक्कर मारते हुए ट्रक पलट गया। जिससे बाइक पर सवार सास दामाद दोनो घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share