G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकेवा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गाँव निवासी राम दास का 52 वर्षीय पुत्र अपनी 48 वर्षीय पत्नी कलावती को बाइक पर सवार कर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गाँव गया था। बीती रात वहाँ से लौटते समय जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौथेरा गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी दोनो घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल पत्नी कलावती को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए पति मुन्ना लाल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं मुन्ना लाल।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share