उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के करैहा गाँव निवासी शौखी लाल का कच्चा मकान भारी बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया। जिसमें दबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बतादें की शौखी लाल की 5 वर्षी पुत्री प्रांशी व कमलेश निषाद की 6 वर्षीय पुत्री नैना घर के बाहर दोनो खेल रही थीं तभी बारिस से भीगे हुए मकान की दीवार दोनो बच्चियों पर भरभरा कर गिर गई। दोनो बच्चियां दीवार के मलवे में दब गई। जब तक ग्रामीण दीवार का मलवा हटा कर बच्चियों को बाहर निकलते दोनो बच्चियो की दर्दनाक मौत हो गई।

बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई 5 वर्षीय नैना और 6 वर्षीय प्रांशी घर के बाहर आराम से खेल रही थी।

By

Share
Share
error: Content is protected !!