उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन का महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण ने फतेहपुर में जोर पकड़ लिया है।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक।के निर्देशन में आज जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने एक साथ सड़कों, बाजारों, स्कूलों और गांवों में दस्तक दी।बाजार से चौपाल तक जागरूकता टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और विद्यालयों में जाकर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना, ताकि उनका त्वरित और विधिपूर्ण निस्तारण हो सके।1090 का दिया मंत्र चुप नहीं रहना, कॉल करना है,अभियान के दौरान टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 1076 और यूपी पुलिस के विभिन्न पोर्टल्स की जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत 1090 पर कॉल करें। पुलिस आपकी पहचान गोपनीय रखेगी और तत्काल मदद करेगी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा है कि मिशन शक्ति सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं के भीतर सुरक्षा का विश्वास जगाने का मिशन है। जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

