उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों को तबाह कर दिया है। सैकड़ों हेक्टेयर में लगी केला, धान और हरी सब्जियों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। किसानों के इस दर्द को लेकर आज अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि तत्काल सर्वे हो: प्रशासन तुरंत प्रभावित गांवों में फसल नुकसान का सर्वे कराए और किसानों को आपदा राहत राशि व मुआवजा दे।बोआई में मदद:अगली फसल की बोआई के लिए किसानों को आर्थिक मदद, अच्छे बीज और उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं।मकानों का सर्वे: बारिश से जो कच्चे और जर्जर मकान गिरे हैं, उनका भी सर्वे कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। पशुओं में महामारी का खतरा, सिर्फ फसल ही नहीं, तराई इलाकों में पशुओं में लंपी, मुंहपका, खुरपका और गलाघोंटू। जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके लिए विशेष पशु चिकित्सा कैंप लगाकर टीकाकरण की मांग की गई। इसके साथ ही नंदनी योजना’ (गौशाला) में जिले को मिले सिर्फ 6 लाभार्थियों के लक्ष्य को बढ़ाकर 150 करने की मांग भी उठाई, क्योंकि 150 आवेदन पहले से पड़े हैं। इस दौरान पदम सिंह पटेल, योगेन्द्र सिंह राजा, पप्पू वर्मा, कान्ती कुशवाहा, अरुण पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share