उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के चम्पतपुर गाँव के समीप बाइको की हुयी भिडन्त में वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया तो उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान बुधवार की सुबह अस्पताल में उसकी मौत हेा गयी। बताते चले कि थाने के लक्ष्मी नरायनपुर गांव निवासी स्व0 दर्शन का 65 वर्षीय पुत्र देशराज मंगलवार की दोपहर छिवलाहा बाइक पर सवार होकर सब्जी लेने जा रहा था। तभी चम्पतपुर के पास बाइको की भिडन्त होने पर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। सरकारी एम्बुलेन्स से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share