उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की पुलिस के लिए गर्व का क्षण नागरिक पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक सालिग राम शुक्ला को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित अति उत्कृष्ट सेवा पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक ,से सम्मानित किया गया है। आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पूरे सम्मान के साथ उपनिरीक्षक को पदक पहनाकर अलंकृत किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि सालिग राम शुक्ला की सेवा न सिर्फ उत्कृष्ट है, बल्कि नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए अनुकरणीय भी है। कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक यह पदक ऐसे पुलिस अधिकारियों को दिया जाता है जिनका सेवा रिकॉर्ड बेदाग, समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ होता है। उपनिरीक्षक सालिग राम शुक्ला ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी और लगन से काम किया है, जिसका परिणाम आज इस राष्ट्रीय सम्मान के रूप में सामने आया है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सम्मान पूरे फतेहपुर पुलिस परिवार का सम्मान है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share