उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती और विश्व हृदय दिवस के संगम पर जिले में सेवा और देशभक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिली। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा माह के अंतर्गत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने फीता काटकर किया।, 6 वीरों ने किया रक्तदान, 15 ने कराया पंजीकरण,शिविर में कुल 6 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जबकि 15 लोगों ने भविष्य में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राहत अली, अनुपम बाजपेई, मनीष कुमार, जितेंद्र और मनोज शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, रक्तदान महादान है। हर स्वस्थ व्यक्ति को हर 3 महीने में रक्तदान करना चाहिए। आपका एक यूनिट रक्त 4 जिंदगियां बचाता है।शिविर में जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र से चिकित्साधिकारी डॉ डी के वर्मा, टेक्निकल सुपर वाइजर अशोक शुक्ल, लैब टेक्नीशियन अखिलेश कुमार, लैब सहायक नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सुलभ श्रीवास्तव सहित रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य उमेश कुमार व सुरेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share