उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के औंग थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मंजरी बडाहार गांव के समीप खेत में काम करने गई किशोरी को ज़हरीले सांप ने काट लिया। जिसकी हालत गंभीर हो गई तो परिजन उसको इलाज के लिए कानपुर लेकर गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मंजरी बडाहार गांव निवासी कमल की 17 वर्षीय पुत्री शिवानी उर्फ मोटी खेत में काम कर रही थी। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसको इलाज के कानपुर अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतिका का पिता कमल महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमानपुर गांव का रहने वाला है जो काफी समय से दुर्गागंज मजरे बडाहार मे रहता था। मृतिका की चार बहने प्रियांशी, अंशिका, नित्य, भाई अनुज वहीं मां छोटी उर्फ मैना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share