G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला अस्पताल की ब्लड कंपोनेंट्स यूनिट का लाइसेंस आज ब्लड बैंक को प्राप्त हो गया। अब मरीज़ व उनके तिमारदारो को प्लेटलेट्स, पीआरबीसी और प्लाज़्मा के लिए अब ग़ैर जनपद के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात। ब्लड कंपोनेंट्स यूनिट का लाइसेंस प्रप्त करने के लिए ब्लड बैंक के अशोक शुक्ला और वर्तमान व पूर्व के सीएमएस के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और एचओडी द्वारा इसके लिए अथक प्रयास किया गया।

अप्रूवल मिलने की सूचना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और एचओडी को मिली तो खुशी की लहर दौड़ गई। दो वर्ष के लंबे इंतजार के बाद कामयाबी मिली। उसके बाद ब्लड बैंक में इस संबंध में लगी मशीनो को एक्टिव करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ब्लड बैंक स्टाफ को प्रशक्षित किया जा रहा है।

इसके लिए मई 2022 में ही ब्लड बैंक से अशोक शुक्ला और बृजकिशोर को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ब्लड बैंक अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं l इसी नवंबर महीने में इसे शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इसका लाभ जिला अस्पताल में भर्ती मरीज़ों को निःशुल्क मिलेगा बदले में ब्लड डोनेट करना होगा। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीज़ों को शुल्क देना होगा जो इस प्रकार है। Whole blood – 1050/- , PRBC -1050/- , Plasma – 300 /-, Platelets -300 /- , प्रति इकाई देय होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share