उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनमोल पाल के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसम्बर को।आयोजन नियत है। अपर जिला जज/सचिव अजय सिंह-प्रथम के विश्राम कक्ष में आज 22 नवम्बर को समस्त थाने के पैरोकार के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में समस्त थानों के पैरोकार उपस्थित आये। अजय सिंह-प्रथम अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त थाने के पैरोकरा को आदेशित किया गया कि समस्त न्यायालयों से जारी सम्मन/नोटिस वादकारियों को तामील कराये जाने एवं तामील नोटिस को ससमय न्यायालय में प्राप्त कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसम्बर को अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराया जा सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share