उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की।सदर कोतवाली पुलिस द्वारा 25,000 रुपये के इनामिया हत्या के अभियोग से संबंधित शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आला कत्ल एक अदद डंडा बरामद कीट गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0 472/2024 धारा 191(2)/191(3)/190/333/352/351(2)/109/103(1)/324 (4) BNS से सम्बंधित आरोपीगणो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया है, जिसमें आज 26 नवम्बर को पुलिस द्वारा मुकदमें में वांछित प्रकाश में आये आरोपी शाहरुख खां पुत्र अंसार खान निवासी अलीगंज बाकरगंज थाना कोतवाली उम्र 28 वर्ष को महर्षि चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल एक अदद डंडा बरामद किया गया । विधिक कार्यवाई मे आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

