G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के सोनहीँ गांव के समीप खेतों में काम कर रहा किसान एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनही गांव निवासी जागेश्वर पासवान का 50 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान जो गांव के समीप स्थित खेतों में काम कर रहा था। खेतों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का तार जो ढीला होने के चलते नीचे झूल रहा था।

उसी तार की चपेट में आकर वीरेंद्र पासवान गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share