G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बिंदकी में गुरूवार की देर शाम युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिससे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर हालत गम्भीर देख उसे रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुरानी बिंदकी निवासी ज्वाला प्रसाद की 21 वर्षीय अविवाहित पुत्री लक्ष्मी देवी ने गुरूवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत ठीक न होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कर उपचार करा रहे थे। जहां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए शुक्रवार की भोर सुबह चार बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share