उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर में स्थित शालीमार होटल के समीप रोड पार कर रहा नवयुवक अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के कर्नेलगंज थाना क्षेत्र के दिनकरिया गांव निवासी सुनील कुमार का 18 वर्षीय पुत्र संजय जो सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर मोहल्ले में स्थित शालीमार होटल में काम करता है।

बीती रात वह होटल के सामने रोड पार कर रहा था। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से संजय रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी होटल संचालक को हुई तो तुरंत घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share