उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाने की पुलिस व इंटेलीजेन्स विंग की संयुक्त टीम द्वारा 65 लाख रूपये (ट्रक सहित) मूल्य की शराब (312 पेटी) को बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा अपराध व अपराधियों व टाप टेन अपराधियों तथा माफियाओं व वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्वेक्षण में व पुलिस उपाधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में थाना मलवां पुलिस व इंटेलीजेन्स विंग की संयुक्त टीम द्वारा आज कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे 2 पर मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गाँव में ओबर ब्रिज से पहले चेकिंग की जा रही थी।

तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की आपको चेकिंग करता हुआ देखकर ट्रक न० RJ29GB2314 का ड्राइवर गाडी छोड़कर भाग गया। गाडी के पास जाकर देखा तो कोई भी व्यक्ति नहीं मिला ट्रक उपरोक्त को थाना मलवां पर लाकर चेक किया गया तो उसमें से किनारे पर नमक के कट्टे व बीच में शराब की पेटियां रखी हुई थी। जिनको निकालकर चेक किया गया तो ऑफिसर च्वाइस ब्रान्ड की 171 पेटी (180ML की 50 पेटी, 375ML की 46 पेटी, 750ML की 75 पेटी), मैकडावल न० 01 ब्रान्ड की 141 पेटी (180ML की 40 पेटी, 375ML की 41 पेटी, 750ML की 60 पेटी) की कुल 312 पेटी बरामद हुई। जिनपर सेल इन पंजाब ऑनली लिखा हुआ है। जिनकी कुल कीमत 12,56,240 रूपये (MRP के अनुसार) है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share