G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कस्बे के रानी चन्द्र प्रभा महाविद्यालय में चल रहे दस दिवसीय 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संख्या 77 का समापन शिविर अधिनायक कर्नल बृजेश पठानिया के नेतृत्व में किया गया। कस्बे के रानी चन्द्र प्रभा महाविद्यालय परिसर में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन करते हुए शिविर अधिनायक कर्नल बृजेश पठानिया ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले बांदा, अतर्रा, खागा व फतेहपुर से उपस्थित सभी कैडेटो व एन ए ओ को संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संख्या 77 के अन्तिम दिन दिनांक 10 दिसंबर 2024 में कैडेटो के अथक परिश्रम से प्राप्त प्रशिक्षण कैडेटों तथा सैन्य प्रशिक्षकों और शिविर में समस्त राज्य कर्मियों को कैंप के सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए बधाई दी।वही कैंप कमांडेंट में अपने संबोधन में बताया कि 10 दिनों के शिविर में हमने कब्दों को इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया है कि वे यहां से जाकर यहां से प्राप्त प्रशिक्षण के माध्यम से एनसीसी ए बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा में सत प्रतिशत अंकों को प्राप्त कर सफलता हासिल करेंगे शिविर में आने को प्रतियोगिता के आयोजन कराने का उद्देश्य कैडेटों के स्तर को उच्च करना था।

कैंप कमांडेंट ने कैडेटों को एन सी सी ए बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा में सत प्रतिशत सफलता के अंकों के महत्व को बताया शिविर में अनेको प्रतियोगिता करने का उद्देश्य कैडेटों के स्तर को उच्च करना था। कैडेटों को प्रतियोगिता में मेहनत व अथक प्रयास के लिए बधाई दी। आपदा प्रबंधन के पाठ्यक्रम के अंकों की भी जानकारी कैडेटों को दी। तथा उन्होंने कैडेटों को व्यक्तिगत चरित्र उज्जैन बनाने के लिए बताया कि एनसीसी को चरम पर ले जाने का प्रयास हर हाल में करना चाहिए और कहा कि एनसीसी द्वारा व्यक्तिगत चरित्र निर्माण, राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना चाहिए। कैडटों को अपने शिक्षकों और अपने विषय तथा अपने लक्ष्य से प्रेम करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि श्रृद्धावान्लभते ज्ञान अर्थात जो कैडट अपने माता-पिता तथा गुरुओं का आदर करते हैं यही जीवन में सफल आवश्यक होते हैं उन्होंने कैडटो को प्रगति तथा सफलता की गई दिशा देते हुए बताया कि अपने आप से प्रेम करिए, लक्ष्य से प्रेम करिए, अपने गुरुओं से प्रेम करेंगे तो जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। कैम्प समाप्ति के दिन सभी कैडटो के प्रस्थान के समय कैडटो को अपने अपने घर पहुंचाने के निर्देश दिए और सुरक्षित घर पहुंचने की रिपोर्ट से बटालियन को अवगत कराने का निर्देश दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share