G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां रजनीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में और एआरपी अजय सिंह के संयोजकत्व में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड ऐरायां के एक सैकड़ा बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराया गया। खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायां विकास खण्ड के सैकड़ों बच्चों को एक्स्पोज़र विजिट कराते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत बच्चों को प्रयागराज ले जाया गया। जहां बच्चों को आनंद भवन, जवाहर तारामंडल, चंद्रशेखर आजाद पार्क संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। जवाहर तारामंडल में बच्चों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से खगोलीय और अंतरिक्ष की जानकारी हासिल की। तारामंडल में बच्चों को आकाशगंगा, सौरमंडल, ग्रह, उपग्रह ,अंतरिक्ष आदि के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से त्रि आयामी तकनीक के द्वारा जानकारी दी गई। चंद्रशेखर आजाद पार्क संग्रहालय में बच्चों ने कला, पुरावशेष, चित्रकारी, मूर्तियां, सिक्के, चीनी मिट्टी की चीजें, पुरातात्विक वस्तुएं ,सचित्र पांडुलिपियां, सजावटी कला वस्तुएं, हथियार और कवच, वस्त्र, प्राकृतिक इतिहास के नमूने, तस्वीर आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त की और आनन्द प्राप्त किया। और उन्होंने बताया बताया कि विकास खण्ड स्तर पर 41 कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के 123 बच्चों की परीक्षा करायी गयी जिसके आधार पर चयनित 100 बच्चों की एक्सपोजर विजिट करायी गयी। एक्सपोजर विजिट में एआरपी डॉ.अम्बिका प्रसाद मिश्र, अशोक सिंह, आनंद कुमार मिश्र, विपिन गुप्ता,रामदेव सिंह, अरविंद सिंह, लालचंद मौर्य, शिवनारायण, ऋषि त्रिपाठी, राहुल सिंह, दिलीप सिंह, आकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, श्रीमती गरिमा सिंह, विनोद कुमार आदि शिक्षकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। एक्सपोजर विजिट में कंपोजिट विद्यालय घूरी, धनकामई, निहालपुर सानी, ऐरायां मशायक, रायपुर, काशीदासपुर टिकरी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐलई, हरदो, अकोढ़िया आदि विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share