उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाने की पुलिस टीम द्वारा 15 ली0 अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण व 95 किग्रा लहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब निष्कर्षण व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 10 दिसम्बर को थाना धाता पुलिस द्वारा आरोपी भानमती पत्नी रामविलास उर्फ कल्लू उम्र करीब 35 वर्ष थाना क्षेत्र क्षेत्र के गलेहरा निवासी को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा व 95 कि0ग्रा0 लहन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाने पर मु0अ0स0 175/2024 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाई की गयी है। वही खखरेरू थाने की पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब व 20 कि0 ग्रा0 लहन बरामद किया गया।

खखरेरू थाने की पुलिस टीम द्वारा ग्राम मटिहा मजरे कबरा में दबिश देकर कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब व 20 कि.ग्रा. लहन को बरामद किया गया जिसको मौके पर ही नष्ट किया गया। दो आरोपी ननकुल 28 वर्षीय पुत्र डिगहू निवासी मटिहा मजरे कबरा निवासी व बृजेश पासी उर्फ बिज्जू 34 वर्षीय पुत्र राजाराम मटिहा मजरे कबरा निवासी के विरुद्ध थाने पर मु0अ0सं0 203/2024 व मु0अ0सं0 204/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई नियमानुसार की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share