G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के समीप पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी गोवर्धन की 64 वर्षीय पत्नी कुंती देवी घर से किसी काम के लिए खेत जा रही थी। तभी गांव के समीप रोड से निकले बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाईक की टक्कर से कुंती देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते हि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share