उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिदंकी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत चौडगरा भोगनीपुर हाइवे मार्ग ‌में कस्बे के मुहल्ला चंदागली के‌ सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय महिला की मौत ‌हो गई । जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ‌‌कानपुर नगर जनपद के घाटमपुर कोतवाली ‌क्षेत्र के परास गाँव निवासी 22 वर्षीय अरुण नगर पालिका घाटमपुर में आउटसोर्सिंग में सफाई कर्मचारी हैं।

शुक्रवार को वह 20 वर्षीय अपनी पत्नी पूजा को बाइक से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार उसके माइके छोड़ने जा रहा ‌था। तभी दोपहर के समय कस्बे के चंदागली मुहल्ले के‌ सामने घाटमपुर से चौडगरा जा‌ रहे तीव्र रफ्तार ट्रक ने पीछे ‌से बाइक ‌में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में बैठी पूजा उछल कर ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी कुचल कर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेजा गया है। तथा दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share