G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर अरबपुर तिराहे पर बाइक सवार ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर रोड पर गिरकर घायल हो गया, हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय उस्मान 42 वर्षीय पुत्र रिजवान आज सुबह बच्चों को स्कूल जाने के लिए बस पर बैठाने अरबपुर तिराहे पर आया था।


बच्चों को बस पर बैठा कर लौटने लगा रोड से निकले बाइक सवार ने उसको पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे रोड पर गिरकर रिजवान घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share