G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गाँव के समीप बीती रात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गाँव निवासी राज कुमार सिंह का 32 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र सिंह बीती रात बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जैसे ही वह रोड पर पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक पुष्पेंद्र रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे कि जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share