G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफरगंज रोड पर तांगे को चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे तांगा खंती में गिर गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के मुचवापुर गांव निवासी सुरेश का 19 वर्षीय पुत्र रोहित जो तांगा चलाकर अपने परिवार के जीवन यापन में सहयोग करता है।

वह तांगा लेकर किसी काम से जाफरगंज जा रहा था जब वह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफरगंज रोड पर पहुंचा तभी रोड से निकला चार पहिया वाहन उसके तांगे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रोहित तांगा सहित खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर आये। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share