G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में बीती रात संदिग्ध अवस्था में युवक की घर के अंदर कमरे में मौत हो गई। सुबह जब घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिव प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र प्रभात की बीती रात घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा बृजलाल ने बताया बीती रात प्रभात अपने कमरे में सोने गया था। सुबह बाहर न निकलने पर परिजनों को शंका हुई काफी आवाज देने के बाद भी जब बाहर नही निकला तो दरवाजे का कमर तोड़कर देखा गया तो वह जमीन पर मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share