उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पनई गांव में बीती रात दरवाजे पर अलाव ताप रहे युवक पर रोड से निकली धान लदी पिकअप पलट गई। जिससे युवक धान के नीचे दबकर घायल हो गया, हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पनई गांव निवासी मंगली का 35 वर्षीय पुत्र राजू घर के बाहर दरवाजे पर अलाव आप रहा था।

तभी रोड से निकली धान लदी पिकअप पलट गई, धान के नीचे दबकर राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share