G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रो में सीढीओ से उतरते समय गिर कर दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के ईकारी गांव निवासी मोहम्मद अली की 55 वर्षीय पत्नी मोबिना बेगम आज दोपहर में अपने घर की सीढ़ियो से छत से उतर रही थी।

तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वह सीडीओ के रास्ते नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उनको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह मालवा थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव निवासी बलदेव का 28 वर्षीय पुत्र विजय कुमार अपने घर की छत से सीडीओ के रास्ते नीचे उतर रहा था।

तभी उसका भी संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे 102 एंबुलेंस के ईएमटी पंकज व पायलेट राकेश ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनों को भारती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share