G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में बकरी चोर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। जैसे जैसे ठंड बढ़ती जा रही है वैसे वैसे पशु चोर गिरोह।सक्रिय हो गया है। अपने चार और दो पहिया वाहनों से गाँव में मौका पाते हैं लाखों रूपये की पशुओं की चोरियां कर लेते है। क्षेत्र में कभी भैसों और बकरियों की चोरी होने से पशु पालक परेशान हो रहें हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार की भोर पहर थाना क्षेत्र के एकारी गांव में कार सवार ने दो घरों को निशाना बनाया। गांव के रहने वाले हीरा पासवान की बकरियां एक कमरे में बंद रहती थी। पशु मालिक जब सो गया तो चोरों ने ताला तोड़कर बकरियाँ कार में भर कर मौके से फरार हो गये। एक बकरी भाग कर घर में घुस गई तब घर वालों को जानकारी हुई। इसके बाद चोरों ने सुखराज लोधी के घर से कमरे में घुसकर बकरी खोल ले गये। सुखराज में गाड़ी का पीछा किया तब तक चोर फरार हो गये। इसके अलावा दो माह पहले भी गांव में तीन भैंस चोरी हो गई थी। लेकिन आज तक जानकारी नहीं हो सकी। उधर हसवा कस्बे के पासिन पुरवा निवासी महेश पासवान पुत्र स्व रामनरेश पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शाम को अपने घर के बाहर ई रिक्शा खडा करने के बाद अज्ञात चोरों ने दो बैटरी चुरा ले गए। पीड़ित महेश ने बताया कि जब रात ढाई बजे नींद खुली तो ई रिक्शा में चार्ज नहीं हो रहा था। गाड़ी के अंदर देखा तो दो बैटरी चोर खोल ले गए। घटना की सूचना पुलिस को लिखित रुप से दी गई है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि चोरी के मामले पर तलाश शुरू किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share