उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गांव में आज सुबह अपने घर की छत पर गीले कपड़े सुखाने गई महिला सीढ़ियों से उतरते समय गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गांव निवासी स्वर्गीय राम विशाल साहू की 55 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी आज सुबह अपने घर की छत पर गीले कपड़े सुखाने गई थी।

छत से उतरते समय सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share