G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के गौरी गांव में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतिका के परिजनों ने ससुराली जनो पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी राजू पासवान ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री पप्पी की शादी गौरी गांव निवासी सुनील साथ 26 अप्रैल 2024 की थी। बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में सुनील साउदी में रह कर नौकरी कर रहा है। इधर संदिग्ध अवस्था में युवती ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पिता राजू पासवान का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराली जन दहेज के लिए उसकी पुत्री को प्रताडित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करने के बाद आत्म हत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही घटना की हकीकत सामने आयेगी। अगर युवती की हत्या की गयी है तो आरोपियों को बक्सा नहीं जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share