उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे के सैयद नुसरत हुसैन शहीद माल्टा इंटर कालेज में विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक सैयद कासिम हसन की 11वी पुण्य तिथि पर समर्थकों ने उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर ठंड से कांप रहे एक सैकड़ा गरीब बेसहारा ‌लोगो को कम्बल वितरित किया गया। सोमवार को कस्बा कोडा जहानाबाद में ‌सैयद नुसरत हुसेन शहीद माल्टा इंटर कालेज के संस्थापक पूर्व विधायक सैयद कासिम हसन की 11वी पुण्य तिथि पर विद्यालय परिसर पर स्थित उनकी समाधि में समर्थकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन सैयद आविद हसन की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्य अनीसुर्रहमान ने ठंड से कांप रहे एक सैकड़ा गरीब बेसहारा ‌लोगो को कम्बल वितरित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में पूर्व प्रधान संतोष यादव, उजमान, शेषर, अनीश कैप्टन, शान मोहम्मद, सैयद इजहारुद्दीन, शरीफ आलम, डॉ फिरोज अहमद, वसीम, नदीम दानिश आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share