G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव में आज सुबह अलावा तापते समय महिला के कपड़ो में आग लग गई। जिससे महिला झुलस गई हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव निवासी रामबाबू की 35 वर्षीय पत्नी आज सुबह अपने घर में अलाव ताप रही थी। तभी उसके कपड़ों में आग लग गई जिससे राजकुमारी झुलस गई।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share