उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव चन्द्र शुक्ला तथा समस्त पदाधिकारियों के सौजन्य से बुधवार को खागा चेयरमैन गीता सिंह, खागा उपजिलाधिकारी अजय कुमार पांडेय एवम खागा क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय के मौजूदगी मे नव वर्ष के मौके पर कड़ाके की ठंड में राहगीरों को निःशुल्क चाय और बिस्किट वितरण किया गया। इस मौके पर बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक के मंत्री रामप्रताप सिंह, माया शिवहरे, अनिल साहू, अमिताभ शुक्ला, मनोज शुक्ला सहित व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर व्यापार मंडल की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share