उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अलीपुर गाँव के समीप प्राइवेट बस और ट्रक की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चार को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए दो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक टूरिस्ट UP 17 AT 6492 बस जिसके चालक आगरा जनपद निवासी रवि और उत्तराखंड निवासी शिवा व परिचालक प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐंठू कहारन का पुरवा निवासी है।

बताया जाता है कि बस दिल्ली से प्रयागराज होते हुए बनारस जा रही थी। आज सुबह भोर पहर बस जब फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अल्लीपुर गाँव के समीप पहुंची तभी ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बस से बाहर निकला कर घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगो को घर जाने की सलाह देते हुए।

बस के परिचालक को सरकारी 108 एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करते हुए। महाराष्ट्र प्रान्त के रायगढ़ जनपद के महाडग़ंज थाना क्षेत्र निवासी रामचन्द्र के 34 वर्षीय पुत्र सतीश को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही घायल सतीश ने बताया वह ठेकेदार के अंडर में काम करता है वह दिल्ली से प्रयागराज काम करने जा रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share