उत्तर प्रदेश फतेहपुर राधानगर थाना क्षेत्र के बांदा सागर रोड में पुरानी रंजिस को लेकर शुक्रवार की दोपहर सगे भाईयों ने 28 वर्षीय युवक को धारदार हथियार व लाठी डंडों से पीटकर कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार राधानगर निवासी विजय सिंह का पुत्र अमित सिंह को गांव के ही प्रेम तिवारी के पुत्र आशीष तिवारी व अमित तिवारी ने पुरानी रंजिस को लेकर धारदार हथियार व लाठी डंडो से पीट-पीटकर लहू लुहान कर दिया। जिसे गम्भीर अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share