G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में यातायात पुलिस द्वारा नो एंट्री में प्रवेश करने वाले 25 वाहनों पर 05 लाख रुपये का जुर्बाना किया गया।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में ट्रक यूनियन ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नउवाबाग जेल रोड मोड से निर्धारित मार्ग पर वाहन न जा कर गलत दिशा में जाते हैं, जिसके कारण लगने वाले जाम से आमजन को समस्या होती है।

जिस पर आज 6 जनवरी को प्रभारी यातायात एवं टीम द्वारा 25 वाहनों का नो एंट्री में जाने के कारण चालान कर 500000/-रुपये का जुर्माना किया गया। और चेतावनी दी गई कि दोबारा पाए जाने पर वाहनों को सीज भी किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share