G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लैहदासपुर गांव के समीप जंगल में पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रही किशोरी नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लैहदासपुर गांव निवासी सुरेश की 13 वर्षीय पुत्री पारुल आज सुबह घर से बकरियां चराने जंगल गई थी। तभी वह पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने लगी और वह नीचे गिरकर घायल हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचेकर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share