उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 11 जनवरी को माह के द्वितीय शनिवार पर जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी रविंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली नगर पर जन समस्याओं को सुनकर व उनके त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया जा रहा है।

थाना समाधान दिवस में कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 47 राजस्व से सम्बन्धित,19 पुलिस से सम्बन्धित, प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से राजस्व टीम के साथ 10 प्राथना पत्रों तथा पुलिस से सम्बधित 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया जा चुका है शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share