उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर नउवा बाग पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के औराई गांव निवासी भूरा का 40 वर्षीय पुत्र राम बली बाइक पर सवार होकर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव अपनी बहन को त्योहार पर खिचड़ी देने जा रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित नऊवा बाग पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार राम बली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानियों ने फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान घायल रामबली की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई राज बली ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share