G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में महिला ने पति वियोग में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी स्वर्गीय अरविंद सिंह की 26 वर्षीय पत्नी प्रभात सिंह के पति अरविंद सिंह का एक वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया था। जिससे प्रतिभा सिंह पति वियोग के चलते मानसिक तनाव में रहा करती थी। आज सुबह उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के परिजनों ने बताया एक वर्ष पूर्व मृतिका के पति अरविंद सिंह की मौत हो गई थी। जब से वह मानसिक तनाव में रहती थी। आज सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतिका के एक पुत्री है जिसका नाम आराध्या है घटना के बाद से रोरोकर उसका बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share