उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी और जिलापूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने कार्तिक फिलिंग स्टेशन पर महाकुंभ प्रयागराज में जाने वाले श्रद्धालुओं को खिचड़ी और कम्बल वितरित किया एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि हाइवे के किनारे सभी फिलिंग स्टेशनों पर आज मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्तिक फिलिंग स्टेशन के संचालक हार्दिक अग्रहरी ने बताया कि हमारे यहां पीने के पानी, नाश्ते व चाय का स्टाल, श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, हीटर व सेल्फी प्वाइंट विकसित किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share