G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा ओम घाट के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव निवासी छेदीलाल का 23 वर्षीय पुत्र राहुल अपने भाई पवन कुमार की 32 वर्षीय पत्नी गुड्डन देवी को बाइक पर सवार कर थाना क्षेत्र में स्थित भिटौरा ओम घाट गंगा नहाने जा रहा था। जब उसकी बाइक ओम घाट के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार देवर-भाभी दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिय जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share